12 नवंबर 2017 - 03:21
इलेक्शन अपने निर्धारित समय पर ही होंगेः प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी

उन्होंने कहा कि फोर्सेज़, सेना एवं पुलिस राजनीति या इलेक्शन में सफ़लता प्राप्त करने के लिए नहीं बल्कि अपने देश प्रेम के लिए लड़ रहे हैं।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार इराक़ के प्रधानमंत्री ने कर्बला ए मोअल्ला में एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चेहलुम के अवसर पर करोड़ों लोगों के मजमे ने शांति पूर्वक ज़ियारत की, जबकि आतंकवादियों की ओर से लगातार धमकियां मिल रही थी जो कि अल्लाह के करम से सफ़ल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि सिक्योरिटी फोर्सेज़ ने चेहलुम के ज़ायरीन की शांति को बनाए रखने में पूरा सहयोग किया, और इसी तरह अल जज़ीरा और अलफ़ुरात के क्षेत्रों को आतंकवादियों के नापाक वजूद से साफ़ करने का प्रोग्राम सीरिया की सीमा तक जारी रहेगा, हालांकि हम आतंकवादियों के मनहूस वजूद से इस क्षेत्र को खाली करवा लेंगे लेकिन दाइश आतंकियों की फ़िक्र मौजूद है, इसलिए पूरे क्षेत्र को मिलकर इसे समाप्त करने की आवश्यक्ता है। प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी ने कहा कि इलेक्शन अपने निर्धारित समय पर ही होंगे। उन्होंने कहा कि फोर्सेज़, सेना एवं पुलिस राजनीति या इलेक्शन में सफ़लता प्राप्त करने के लिए नहीं बल्कि अपने देश प्रेम के लिए लड़ रहे हैं।